गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों को कभी 4 काम नहीं करने चाहिए

गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों को कभी 4 काम नहीं करने चाहिए

वैसे तो हमारे धर्म शास्त्रों में स्त्री को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है और साथ ही साथ हमारे धर्म ग्रंथों में स्त्रियों का जिक्र कई जगह हुआ है। अगर संसार के ऐश्वर्य की बात की जाए तो भाग्य की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती हैं। बड़े बड़े महापुरुषों ने स्त्रियों का सम्मान किया है।

रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में सरस्वती देवी की वंदना की है। बड़े बड़े महापुरुष ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं में सरस्वती देवी की वंदना की है।

भारतीय परंपरा में शुरू से ही स्त्रियों का सम्मान करने की परंपरा रही है। हमारे देश में स्त्री को कन्या कहा जाता है, कन्या का अर्थ होता है जिसे वर चुनने का जन्मसिद्ध अधिकार हो। हमारे देश में स्त्रियों का सम्मान करने के लिए कन्या पूजन जैसे त्योहारों को भी मनाया जाता रहा है।

स्त्री को कभी चरित्रहीन पुरुषों की संगती नहीं करनी चाहिए

स्त्रियों के इसी सम्मान को बरकरार रखने के लिए गरुण पुराण में उन्हें 4 काम करने के लिए मना किया गया है। पहला काम जिसे स्त्रियों को करने के लिए मना किया गया है वह यह है कि स्त्रियों को कभी भी चरित्रहीन पुरुषों के साथ उठना बैठना नहीं चाहिए और ना ही उनसे दोस्ती करनी चाहिए।

स्त्री को किसी पराये के घर में नहीं रहना चाहिए

दूसरी बात जिसे गरुण पुराण में स्त्रियों को करने के लिए मना किया गया है वह है कि कभी भी किसी स्त्री को किसी और के घर में जाकर नहीं रहना चाहिए। इसका मतलब है कि स्त्री को या तो अपने माता पिता या भाई के घर रहना चाहिए और या फिर अपने पति के या खुद के अलग घर पर रहना चाहिए। इसके अलावा उसे किसी और व्यक्ति के घर में जाकर नहीं रहना चाहिए।

घर में झगड़ा नहीं करना चाहिए

तीसरी बात जिसे करने से स्त्रियों को मना किया गया है वह है कि उन्हें घर मग्रह कलेश नहीं करना चाहिए। जितना हो सके झगड़े को टालने की कोशिश करनी चाहिए और वाद विवाद से बचना चाहिए। जिस घर में स्त्रियां झगड़ा करती हैं उस घर से सौभाग्य और समृद्धि चली जाती है। लक्ष्मी माता का वास भी ऐसे घर में नहीं होता।

स्त्री को ज्यादा समय के लिए अपने पति से दूर नहीं रहना चाहिए

गरुण पुराण के अनुसार चौथा कम जिसे करने से स्त्री को मना किया गया है वह है कि स्त्री को कभी भी अपने बड़ों से झगड़ा नहीं करना चाहिए और साथ ही स्त्री को कभी भी अपने पति से ज्यादा समय के लिए दूर नहीं रहना चाहिए।

तो मित्रों इस विषय में और ज्यादा कहने के लिए कुछ है नहीं तो आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अंत तक बने रहने के लिए आपका शुक्रिया!

ये 8 संकेत आपको बताते हैं कि भगवान आपके साथ हैं