तांत्रिक कितने खतरनाक होते हैं – काले जादू से रहे सावधान

काला जादू और सफेद जादू

दोस्त क्या आप जानते हैं कि तांत्रिक कितने खतरनाक होते हैं? जादू के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आपको बता दें कि जादू भी कई प्रकार के होते हैं जैसे कि कई जादूगर होते हैं जो अपने जादू से लोगों की बीमारियां ठीक कर देते हैं। और भारत देश में ऐसे जादूगरों की कोई कमी नहीं है। इस प्रकार के जादू को सफेद जादू कहा जाता है और इसी के विपरीत होता है काला जादू। दोनों तरह की विद्या ही शास्त्रों में दी गई है।

कुछ ऐसे जादूगर होते हैं जो अपने निजी स्वार्थ के लिए जादू का इस्तेमाल करते हैं और ऐसे जादूगरों को ही तांत्रिक कहा जाता है। तांत्रिक बड़े ही खतरनाक होते हैं और ये लोगों को वश में करने की विद्या भी जानते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें केवल उस व्यक्ति के शरीर का कोई बाल, नाखून या कपड़े का कोई टुकड़ा चाहिए होता है। इसके बाद तांत्रिक उस व्यक्ति पर वशीकरण मंत्रों का इस्तेमाल कर सकता है।

तांत्रिक वशीकरण कैसे करते हैं

यह तांत्रिक किसी भी व्यक्ति पर वशीकरण मंत्र करने के लिए उसके शरीर के आकार की एक गुड़िया बनाते हैं और जब वशीकरण मंत्र पढ़ते तब वे इस गुड़िया के माध्यम से उस व्यक्ति के दिमाग को वश में कर लेते हैं। वशीकरण मंत्र उन लोगों पर काम नहीं करता जो पूजा पाठ करते हैं और स्वच्छता से रहते हैं, जो सात्विक भोजन करते हैं और नशा नहीं करते।

वहीं दूसरी ओर वशीकरण मंत्र उन लोगों पर तेजी से काम करता है जो लोग स्वच्छता से नहीं रहते और नशा करते हैं।

एक गावं की कहानी जहाँ एक तांत्रिक किया करता था वशीकरण

एक बार की बात है एक गांव में एक तांत्रिक रहता था जो गांव के लोगों को वश में किया करता था। वह तांत्रिक किसी भी व्यक्ति के शरीर का कोई बाल या नाखून इकट्ठा कर लेता था और एक जगह बैठकर अपनी वशीकरण विद्या का इस्तेमाल करता था। वह गांव बहुत ही छोटा था और इसलिए उसे यह सब चीजें इकट्ठा करने में ज्यादा समय नहीं लगता था।

तांत्रिक जैसे ही दूर बैठकर अपनी विद्या का इस्तेमाल करता था वैसे ही गांव के लोग नींद से उठ कर उसकी तरफ जाने लगते थे। व्यक्ति को कुछ भी होश नहीं रहता था और वह नींद में ही तांत्रिक के पास पहुंच जाया करता था। तांत्रिक उस व्यक्ति से अपना काम करवाता था और कई बार उसकी हत्या कर देता था।

गांव में हत्या की खबरें बढ़ने लगीं और लोग परेशान होने लगे। एक दिन एक व्यक्ति इसी तरह तांत्रिक के वश में होकर उसके पास जा रहा था लेकिन गांव में एक शिव मंदिर था और शिव जी पर चढ़ाया हुआ जल उसके पैरों के नीचे आ गया। जैसे ही ऐसा हुआ तो उस व्यक्ति को होश आ गया और होश में आने के बाद उसने यह बात सारे गांव को बताई।

गांव में एक व्यक्ति थे जो सफेद जादू जानते थे। उन्होंने कहा कि तांत्रिक को पकड़ना बहुत ही सरल है और अगर वह व्यक्ति गांव का है तो उसे पकड़ना और भी सरल है। सफेद जादू जानने वाले व्यक्ति ने कहा कि गांव के सभी घरों से कुछ चावल लेकर आओ और एक हल लेकर आओ, खेत जोतने वाला हल।

गांव वालों ने ऐसा ही किया और सफेद जादू जानने वाले व्यक्ति ने चावल की खिचड़ी बनाकर कहा कि इसे सभी गांव वालों को खिला दो। ऐसा हो जाने के बाद उसने भगवान की पूजा की और और एक लाठी से हल पर प्रहार करने लगा। यहां वह व्यक्ति हल के ऊपर प्रहार करता था और वहां चोट जाकर उस तांत्रिक को लगती थी।

वह तांत्रिक दौड़ा दौड़ा गांव वालों के पास आया और सफेद जादू जानने वाले व्यक्ति ने कहा कि यही है वह तांत्रिक, आप इसके साथ जो चाहे वह कर सकते हैं। गांव वालों ने उस तांत्रिक की पिटाई की और उसे उसके गुनाहों की सजा मिली।

दोस्तो यह कहानी बताती है कि तांत्रिक कितने खतरनाक होते हैं। उम्मीद है आपको यह कहानी अच्छी लगी होगी। अंत तक बने रहने के लिए आपका शुक्रिया!

गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों को कभी 4 काम नहीं करने चाहिए