गर्भवती स्त्री को सांप क्यों नहीं काटते

गर्भवती स्त्री को सांप क्यों नहीं काटते

गर्भवती स्त्री को सांप क्यों नहीं काटते? मित्रों, इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसी मान्यता की जो आज भी भारत के गाँवों और कस्बों में प्रचलित है और बिना किसी ठोस सबूत के आज भी इसे भारत देश में सच माना जाता है।

कई लोगों का यह भी मानना है कि अगर किसी गर्भवती स्त्री को सांप काट लेता है तो वह अँधा हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस बात की पूरी सच्चाई बताते हैं कि आखिर यह प्रचलित मान्यता में कितनी सच्चाई है।

वैज्ञानिक दृश्टिकोण

अगर वैज्ञानिकों की मानें तो उनका भी यही कहना है कि गर्भ धारण करने के बाद स्त्री में कुछ ऐसे बदलाव आते हैं कि सांप उनको भांप सकते हैं। सांप पता लगा सकते हैं कि कोई भी स्त्री गर्भवती है या नहीं और अगर कोई स्त्री गभ्वती होती है तो सांप उसको नहीं काटते।अगर वैज्ञानिकों की इस बात को मान भी लिया जाए तब भी हमें सिर्फ यह पता चलेगा कि सांप केवल किसी स्त्री के गर्भवती होने का पता लगा सकता है। लेकिन इस बात का भी कोई पुख्ता सबूत वैज्ञानिकों के पास नहीं है कि सांप गर्भवती स्त्री को नहीं काटता या फिर गर्भवती स्त्री को देखकर अँधा हो जाता है।

धर्म शास्त्रों में वर्णित कथाएं

धार्मिक पुराणों की अगर बात करें तो हमें यह कहीं भी साफ़ साफ़ लिखा नहीं मिलता है कि गर्भवती स्त्री को सांप नहीं काटते। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि ब्रह्म पुराण में एक कथा आती है जिसमें एक गर्भवती स्त्री भगवान शिव की तपस्या कर रही होती है और तभी उसे दो नांग परेशान करने के लिए आ जाते हैं।

वो स्त्री बहुत ही परेशान हो जाती है लेकिन अपनी पूजा को नहीं छोड़ती और इससे ही प्रसन्न होकर गर्भ में पल रहे उस दिव्य शिशु ने नाग वंश को श्राप दे डाला कि अगर कोई भी शर्प किसी गर्भवती स्त्री को देखेगा तो वह अँधा हो जाएगा। अगर ब्रह्म पुराण की मानें तो यह मान्यता सच साबित होती नजर आ रही है।

लेकिन हमें इस बात पर जोर देने की आवश्यकता है कि मान्यताएं अपनी जगह गकत भी हो सकती हैं इसलिए अगर किसी भी गर्भवती स्तर को कोई सांप काट लेता है तो हमें सबसे पहले उपचार पर ध्यान देना चाहिए ना कि अंधविश्वास और प्रचलित मान्यताओं पर। आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। अंत तक बने रहने के लिए आपका शुक्रिया।

चरित्रहीन स्त्री | According To Chanakya Neeti

Leave a Reply