शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए
दोस्तों, पुनः आपका स्वागत है getgyaan पर। अगर आप पहली बार हमारी वेबसाइट पर आये हैं तो बता दें कि आपको यहाँ बहुत से दिलचस्प लेख पढ़ने को मिलेंगे। इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं कि शादी के लिए सही लड़का चुनने के लिए इन बातों का ध्यान रखें? शादी करने के लिए लड़का चुनते समय, लगभग हर लड़की चाहती है कि उनका होने वाला पति उन्हें पूरी तरह से खुश कर दे।
जीवनसाथी चुनने के मामले में सबको कठिनाई आती है, चाहे प्रेमिका हो या प्रेमी। लेकिन लड़कियां कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हैं जब बात लाइफ पार्टनर बनाने की आती है तो। लड़की को उस लड़के से पहली बार मिलने पर कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह उस लड़के के बारे में बहुत कुछ नहीं जानती है। लड़की को उस लड़के के सभी प्रश्नों का उत्तर भी देना होता है, इसलिए इस लेख में इस सम्बन्ध में कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताई गयी हैं। उम्मीद है आप लेख को अंत तक पढ़कर इसका पूरा लाभ उठाएंगे।
यह टिप्स आपको शादी करने के लिए सही लड़का चुनने में मदद करेंगी। सबसे पहले आपको कुछ गुण उस लड़के में देखना चाहिए। अगर उस लड़के में काफी गुण हैं, तो वह आपके लिए एकदम सही है। लड़के को अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर बिलकुल दृण होना चाहिए। लड़का ऐसा नहीं होना चाहिए जिसने अभी भी अपने जीवन के लक्ष्य के बारे में सोचा ही ना हो। जिसे यह पता ही ना हो कि आगे चलके उसे करना क्या है।
लड़के का पेशा
जैसे की अगर लड़का कोई नौकरी करता है या व्यापार करता है और बस उसके आगे उसने कुछ भी नहीं सोचा है। अगर वह नौकरी करता है तो उसने प्रमोशन के बारे में या और बेहतर नौकरी पाने के बारे में नहीं सोचा है और अगर वह व्यापार करता है तो उसने अपने व्यापार को बड़ा करने के बारे में नहीं सोचा है। लेकिन अगर लड़का आर्थिक रुप से इतना सक्षम है कि पैसे कि उसे कोई दिक्कत ही नहीं है और ना ही भविष्य में ऐसा होने के आसार हैं तब लड़के के लक्ष्य के बारे में ज्यादा ध्यान नैन देना चाहिए।
लड़के की जीवनशैली पर एक नजर जरूर डालें
इसके अलावा आपको लड़के की जीवनशैली से जुड़े प्रश्न भी पूछने चाहिए जैसे की वह कितने बजे उठता है, कितने बजे सोता है, खाने में उसे क्या पसंद है, उसे किस तरह के लोग अच्छे लगते हैं। इस तरी से आप देख सकते हैं कि आप दोनों की पसंद कितनी मिलती जुलती है।
लड़का आपकी बातें सुनने के बाद वह अपने क्षेत्र की बातें आपको बताएगा, लेकिन अगर लड़का आपकी बातें सुनता ही नहीं है तो लड़का आपके लिए सही नहीं है। यदि आप एक ऐसे लड़के से शादी करते हैं जो आपकी बातें सुनता नहीं है या या उनके पास आपकी बातें सुनने का समय नहीं है तो आपको ऐसे लड़के को रहने ही देना चाहिए।
अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको भविष्य में आपको असंतोष का सम्मना करना पड़ेगा क्यूंकि आप किसी ऐसे व्यक्ति से खुश नहीं रह सकते जिसकी आपकी बातों में ही रूचि नहीं है। अगर किसी की आप को सुनने में रूचि नहीं है इसका मतलब उसकी आप में तो रूचि बिलकुल भी नहीं हो सकती है।
यह जरूर जान लें कि लकड़ा किसी दबाव में शादी तो नहीं कर रहा
अगर आपकी बात नहीं सुनी जाएगी, तो आप फ्यूचर में अपने आप को अकेला और शर्मिंदा महसूस करेंगे। यही कारण है कि आप ऐसे लड़के को अस्वीकार करके उस लड़के से पूछें कि क्या आपकी शादी किसी तरह दबाव में हो रही है? आजकल अधिकांश लड़के लड़कियां पहले से ही जीवनसाथी चुन चुके हैं। इसलिए आपको पहले उसे पूछना चाहिए कि क्या आप अपनी इच्छा से शादी कर रहे हैं या आपको पारिवारिक और सामाजिक दबाव से शादी करनी पड़ रही है?
लड़के और लड़कियां अक्सर दबाव में शादी कर लेते हैं, लेकिन एक दूसरे से खुश नहीं होने पर दोनों का जीवन बर्बाद हो जाता है। यही कारण है कि आपको लड़के से पूछना चाहिए कि वह किसी लड़की को पहले से ही पसंद करता है क्या?
ऐसे सवाल पहले ना पूछने पर अक्सर बहुत कुछ शुरुआत में ठीक ठाक लगता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि मुझे पहले क्यों नहीं पता था। हर लड़के में अलग-अलग विचार होते हैं, इसलिए लड़के को देखते समय उसके हर पहलू पर गौर करना चाहिए। लड़का चुनते समय सुनिश्चित करें कि वह आपके परिवार की हर बात सुनता है अर्थात आपके होने वाले पति आपके परिवार को भी समझते हैं।
लड़के की आदतें जानें
अपने प्रेमी की पसंद-नापसंद के बारे में पूछने से बहुत कुछ अपने आप ही हल हो जाता है। उनसे पूछने की कोशिश करें कि उन्हें किस तरह की लड़की पसंद है? अपने जीवन साथी में वह क्या चाहता है? क्या पसंद करता है? उसकी किन गंभीर विषयों में रुचि है? उसे अधिक घूमने में रुचि है? पर्यटक स्थानों ( Tourist Places ) पर जाना पसंद है। आप इस तरह की बहुत सी चीजें उनसे पूछें।
दोस्ती और प्रेम का विचार करें। ज्यादातर लोग इस बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे को भुला देते हैं लेकिन शादी के पहले रोमांस पर आपके साथी की राय जानना महत्वपूर्ण है। शादी से पहले यौन संबंधों पर आपके साथी का क्या विचार है? वह शादी करने के बाद भी दोस्तों से वैसे ही सम्बन्ध बनाए रखेगा जैसे पहले रखता था या नहीं? यह प्रश्न अपने होने वाले जीवन साथी से अवश्य पूछें।
मित्रों, हर लड़का अपने परिवार को सम्मान तो देता ही है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो क्या फायदा है? यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप दोनों में आपस में अच्छी समझ हो क्योंकि आप अपनी पूरी जिंदगी उसके साथ बिताने वाले हैं। कुछ दिन आप दोनों इस विषय पर चर्चा करेंगे। वह आपको कितना आदर देता है इसे पूरी तरह से समझें और यह भी कि आप दोनों का अंडरस्टैंडिंग लेवल क्या है?
अपने होने वाले जीवनसाथी से पूछें कि क्या उसे नौकरी वाली लड़की से कोई समस्या है? आपका यह जानना भी बहुत महत्वपूर्ण है कि आपके साथी का क्या जीवन लक्ष्य है? वह करियर में क्या करना चाहता है? यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि अगर आप शादी के बाद काम करना चाहते हैं तो उसे कोई परेशानी तो नहीं होगी?
ज्यादातर काम करने वाली महिलाएं चाहती हैं कि उनके जीवन में एक ऐसा पार्टनर मिले जो उनको उनके काम में बढ़ावा दे। इसलिए मनमुटाव होने की संभावना कम होती है अगर आप पहले ही ये सब सुनिश्चित कर लेते हैं। आप अपना जीवन एक लड़के के साथ बिताने वाले हैं तो उस लड़के के बारे में जानने के लिए बहुत समय लगता है, इसलिए आप दोनों को अकेले में कुछ समय बिताना चाहिए और उनके परिवार से भी मिलना चाहिए।
ऐसा करते हुए तीन या चार दिन का समय लेना चाहिए, ताकि आप लड़के को पूरी तरह से जान सकें, उन्हें पहचान सकें और उसके परिवार के बारे में पूरी तरह से समझ सकें। यदि आपको पता नहीं है तो जान लीजिये कि परिवार के बारे में जानकारी लेना भी महत्त्वपूर्ण है कि ये परिवार कहाँ से सम्बंधित है? इस परिवार का व्यवसाय कौन सा है? इस परिवार को समाज में कितना सम्मान मिलता है? आपको सभी जानकारी होनी चाहिए।
मित्रों, कुछ लड़कियां लड़कों का केवल धन, सुंदरता या शक्ति देखती हैं, लेकिन यह सही नहीं है क्योंकि यह सब बदल सकता है लेकिन एक व्यक्ति की विनम्रता ही नहीं बदलेगी।